सफाई सहित नाली, सड़क की मांग पर करें जल्द कार्रवाई -मेयर काटजू
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) शुक्रवार की सुबह मेयर श्रीमती जानकी काटजू, एमआईसी सदस्य व निगम कमिश्नर श्री जयवर्धन ने वार्ड क्रमांक 25 का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड की साफ-सफाई के साथ वार्ड वासियों के सड़क, नाली और पानी की मांग पर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश मेयर श्रीमती काटजू ने दिए।
सुबह करीब 8:00 बजे से लोचन नगर से मेयर श्रीमती काटजू, कमिश्नर श्री जयवर्धन, एमआईसी सदस्यों ने पैदल निरीक्षण करना शुरू किया। इस दौरान लोचन नगर के बड़े नाले तक निरीक्षण किया गया। कॉलोनी में जगह-जगह नाली को व्यक्तिगत उपयोग के लिए बंद करने की बातें सामने आई, जिसपर मेयर श्रीमती काटजू ने नाली से मलवा निकालने और पानी निकासी बहाल करने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए। इसके बाद मुख्य मार्ग होते हुए पहाड़ मंदिर क्षेत्र के आखरी छोर तक निरीक्षण किया गया। यहां के निवासियों ने सड़क निर्माण और पानी निकासी के लिए नाली निर्माण करने की मांग की। इसी तरह नीचे के तरफ के क्षेत्र में पीने की पानी की समस्या होने की बातें सामने आई। इसपर मेयर श्रीमती काटजू ने पानी की समस्या के लिए जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वार्ड के नीचे छोर की तरफ 10 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य चल रहा है। इसका भी जायजा मेयर श्रीमती काटजू वह कमिश्नर श्री जयवर्धन ने लिया और कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान 5 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलकर मेयर, कमिश्नर व एमआईसी सदस्यों ने निरीक्षण किया और यहां रहने वाले लोगों से बातचीत की। मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने कहा कि वार्ड में पानी निकासी की समस्या के लिए पूर्व में नाली निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था, जो जल्दी पूर्ण हो जाएगा। इसी तरह सफाई से लेकर बिजली पानी सड़क की समस्या को भी जल्द दूर किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्री संजय देवांगन, श्री विकास ठेठवार एल्डरमैन श्री वसीम खान, कांग्रेस नेता श्री शाखा यादव, अमृत काटजू व स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री मदन महंत श्री सैयद इम्तियाज अहमद श्रीमती सत्यवती पटेल सुश्री रेनू पांडे श्रीमती सपना सिदार श्री संजय देवांगन और वार्ड के लोग शामिल थे।
मणिकंचन केंद्र को करें चालू
इस दौरान मेयर श्रीमती काटजू, कमिश्नर श्री जयवर्धन ने मणि कंचन केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां सड़क नहीं होने के कारण मणि कंचन केंद्र में कार्य शुरू नहीं हो पाया है। यहां की स्वच्छता दीदी कचरा लेकर पंजरी प्लांट के एसएलआरएम में इसे छटनी करने के लिए छोड़ती हैं। इससे ज्यादा दूर होने की समस्या स्वच्छता दीदियों को रहती है। स्वच्छता दीदियों की परेशानियों को देखते हुए कार्य योजना बनाकर मणि कंचन केंद्र को शुरू करने के निर्देश दिए गए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

