*रायगढ़* (वायरलेस न्यूज़) । आज दिनांक 18/11/2021 को चौकी प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा ग्राम संगीतराई बस्ती में “पुलिस जन चौपाल” का आयोजन कर रहवासियों के साथ संवाद किया गया । जन चौपाल में संगीतराई के सरपंच लखन पटेल एवं ग्रामवासी तथा चौकी प्रभारी के साथ उनके स्टाफ आरक्षक बनारसी सिदार, सत्यानंद यादव, प्रताप बेहरा, महिला आरक्षक कौशल्या पटेल उपस्थित थे । पुलिस जन चौपाल में चौकी प्रभारी द्वारा रहवासियों को एटीएम कार्ड के उपयोग पर जानकारी देते हुए समझाये की जिन एटीएम में गार्ड मौजूद रहते हैं, ऐसे एटीएम का उपयोग करें, किसी भी अज्ञात नम्बर से फोन आने पर उससे अनावश्यक बातचीत न करें न ही अपने ATM का पिन नम्बर या व्यक्तिगत जानकारी दें । क्षेत्र में यदि कोई टावर लगाने के नाम पर अथवा किसी कम्पनी आदि में रूपये दुगने करने का प्रलोभन दे रहा हो तो सावधान रहें और सूचना पुलिस को देंवे । संदिग्ध फेरी वाले, मुसाफिर पर शंका हो तो तत्काल सूचना देंवे । यातायात के नियमों का पालन करने और, सुरक्षित वाहन चलाने के लिए कहा गया। चौकी प्रभारी बताये कि महिलाओं के प्रति सभी तरह के अपराधों पर मौजूदा व्यवस्था में कठोर दंड का प्रावधान है, महिलाओं, बच्चियों से सद्व्यवहार रखें । चौकी प्रभारी द्वारा रहवासियों को सचेत कर हिदायत दिया गया कि किसी के लालच, प्रलोभन में आकर अवैध धान का भंडारण न करें, ऐसे गतिविधियों पर पुलिस निगाह रखे हुये हैं, अवैध धान संग्रहण पर कार्यवाही की जावेगी । चौपाल में चौकी प्रभारी द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा या अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक रहने की समझाइश भी दी गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

