🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पुलिस की कार्यशैली को नजदीक से देखा कन्या स्कूल और अभ्यास पूर्व माध्यमिक स्कूल के बच्चों ने

On: November 18, 2021 2:09 PM


*एसडीओपी धरमजयगढ़ ने बच्चों से कहा पुलिस जनता की मित्र है, कभी भी कोई परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस को सूचित करें*….

*रायगढ़* (वायरलेस न्यूज़) । बच्चों के मन में पुलिस के कामकाज को लेकर जिज्ञासा बनी रहती है । पुलिस कैसे काम करती है, थाने में क्या काम होता है, अपराधियों से पुलिस कैसे निपटती है । ऐसे ही दो स्कूल के बच्चों की जिज्ञासा एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा एवं थाना प्रभारी धर्मजयगढ़ निरीक्षक विजय पैंकरा द्वारा शांत कराया गया । जिले में चलाये जा रहे “बाल सुरक्षा सप्ताह” अन्तर्गत आज दिनांक 17/11/2021 को धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा कन्या शाला धर्मजयगढ़ एवं अभ्यास पूर्व माध्यमिक स्कूल धर्मजयगढ़ के बच्चों को शिक्षकगण के साथ थाना भ्रमण कराया गया । एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा द्वारा बच्चों को एफ.आई.आर., शिकायत कैसे दर्ज की जाती है, ऑनलाइन रिपोर्ट, डायल 112 के काम अपराध के कारण एवं दंड का प्रावधान, गिरफ्तारी आदि के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दिए तथा वे बताएं कि जरूरत पड़ने पर पुलिस अपने कार्यशैली से गलत कामों में लगे लोगों में भय पैदा करती है । सज्जनों, बुजुर्गो, महिला और बच्चों को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है । जब कभी भी आपको पुलिस सहायता की जरूरत हो थाना निर्भीक होकर आए अथवा किसी माध्यम से सूचना देने पर भी पुलिस आप तक पहुंच जावेगी । थाने में उपस्थित महिला कर्मचारियों द्वारा बालिकाओं को गुड टच, बैड टच की जानकारी से अवगत कराया गया उन्हें आत्मरक्षा के तरीके बताए गए । थाना भ्रमण में एक खुशनुमा माहौल बन गया था बच्चे चुटकुले, कविताएं सुनाएं तथा पुलिस अधिकारीगण बच्चों के साथ कैरम खेले।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment