माटीपुत्र शहीद की प्रतिमा स्थापित किये जाने से युवकों में देशप्रेम की प्रेरणा जागृत होगी :- सुभाष पाण्डेय

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) :- नगर निगम के पूर्व सभापति व भाजपा के वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने रायगढ़ नगर के गौरवशाली वीर पराक्रमी पुत्र शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा रायगढ़ नगर में मध्य में स्थापित किये जाने की माँग आज नगर निगम की महापौर श्रीमती जानकी काटजू,सभापति श्री जयंत ठेठवार एवम आयुक्त नगर पालिक निगम रायगढ़ को ज्ञापन पत्र सौपा एवम माँग की कि शीघ्र ही निगम की और से प्रतिमा स्थापित किये जाने का घोषणा की जाए,विगत दिनों मणिपुर में देश सेवा के मध्य उग्रवादियों के द्वारा हिंसक हमले में रायगढ़ के माटीपुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी एवम उनका परिवार शहीद हो गया,श्री विप्लव त्रिपाठी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व सविंधान सभा के सदस्य व प्रथम मनोनीत सांसद स्व किशोरी मोहन जी त्रिपाठी के पौत्र एवम छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार सुभाष त्रिपाठी व आशा त्रिपाठी के पुत्र है ,कर्नल विप्लव त्रिपाठी के शहादत से ना केवल रायगढ़ वरन पूरा देश शोकाकुल है महामहिम राष्ट्रपति महोदय,प्रधानमंत्री महोदय,रक्षा मंत्री महोदय ने इनके शहादत को देश के अपूरणीय क्षति बताया !
कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा स्थापित किये जाने से रायगढ़ सहित छत्तीसगढ़ के युवकों में देश प्रेम के प्रति प्रेरणा जागृत होगी एवम देश सेवा की ललक जागृत होगी !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

