बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) आज बिलासपुर संयुक्त मुस्लिम समाज के द्वरा वसीम रिज़वी के खिलाफ़ मौन जुलूस निकाला गया। लखनऊ उत्तरप्रदेश सिया वख्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी द्वरा पैग़म्बर मोहम्मद के चरित्र के खिलाफ लिखी गई एक किताब और मुसलमानों के बारे में ग़लत बयानी करने की वजह से पूरे देश के मुसलमानों में बहुत आक्रोश है। हिंदुस्तान के अलग अलग इलाको में वसीम के खिलाफ़ प्रदर्शन होरा है और उसके खिलाफ़ FIR दर्ज हो रहे है इसी विषय मे आज बिलासपुर में भी संयुक्त मुस्लिम समाज सुन्नी, सिया,बोहरा, और सभी मस्जिदों के इमाम के सरपरस्ती में मौन जुलूस निकाला गया जुलूस ईद गाह से निकल कर नेहरू चौक तक निकली नेहरू चौक में जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार साहब ने आवेदन लिया। आवेदन में वसीम रिज़वी द्वरा लिखी गई क़िताब को पूरे हिंदुस्तान में बैन करने और तमाम सोसल मीडिया में उसके विडीओ को हटाने की मांग की और मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को आवेदन दिया। जुलुश में विषेस रूप से सैय्यद ज़ाहेर आगा, मुफ़्ती मोईन अशरफ़ी,कारी बशीर, हाफिज़ ओवैस रज़ा, कारी गुलाम ईशा,हाफिज़ मज़हर, सिया समाज के ईमाम, बोहरा सामज के प्रमुख, रेहान रज़ा, ज़हूर अली निज़ामुद्दीन दुलारे,मक़बूल अली, ख़ालिद खान,दानिश खान,आदिल खान, नफ़ीस खान ,अख्तर खान, और तमाम मुस्लिम समाज के लोग जिम्मेदार लोग मौजुद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

