🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चार्जिंग केदौरान चोर मोबाइल लेकर चंपत हुआ, आरपीएफ बिलासपुर की टीम ने 2 घण्टे में चोर से मोबाइल बरामद की

On: November 25, 2021 6:29 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ ,दिनांक 24.11.21) को यात्री नाम -अजित पाण्डेय निवासी- रुद्रपुर, देवरिया (उ. प्र )* गाड़ी संख्या 15159 सारनाथ एक्सप्रेस में वाराणसी से बिलासपुर तक यात्रा कर बिलासपुर स्टेशन आकर प्लेटफार्म संख्या 01 में अपना *VIVO- V17 कम्पनी का मोबाइल कीमत 23,000/- रूपये को समय करीबन 04:55 बजे चार्जिंग में लगाया था जिसे किसी अज्ञात चोर के द्वारा उसका मोबाइल चोरी कर लिया गया* जिसकी सुचना आरपीएफ बिलासपुर को मिलने पर प्रार्थी का मदद करते हुए जीआरपी/बिलासपुर में ले जाकर उक्त घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट कराया गया जिसके सम्बन्ध में *जीआरपी/बिलासपुर द्वारा अपराध क्रमांक 70/2021 धारा 379आईपीसी* अज्ञात के विरुद्ध दिनांक 24.11.21 पंजीबद्ध किया गया |

उक्त मामले पर प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब, बिलासपुर श्री ए. एन. सिन्हा, तथा वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब बिलासपुर श्री ऋषि कुमार शुक्ला,के द्वारा मामले का उदभेदन करने के आदेश पर उनके निर्देशन में गठित * पोस्ट प्रभारी श्री भास्कर सोनी, टीओपीबी टास्क टीम बिलासपुर के प्रभारी उप निरीक्षक आर. एस. मिश्रा तथा जीआरपी/बिलासपुर की टीम उक्त घटना के सम्बन्ध में आरोपी की पतासाजी एवं जल्द गिरफ़्तारी हेतु संलग्न हुए |
जिसके क्रम मे दिनांक 25.11.21 को आरपीएफ टीओपीबी टास्क टीम बिलासपुर -01 के प्र.आ. रमेश कुमार, प्र.आ. सत्यम सरकार, आरक्षक बैधनाथ, आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर के सउनि एस. एल.बघेल एवं जीआरपी/बिलासपुर के साथ संयुक्त टीम सीसीटीवी फूटेज के आधार पर रात्रि गस्त चेकिंग कर रहे थे कि सुबह समय करीबन 06:15 बजे बिलासपुर स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 07/08 में एक लड़के को संदिग्ध अवस्था में रोकने पर वह भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर वह अपना नाम पता शशिकांत साय पिता स्व विदुर साय, उम्र -30 वर्ष, निवासी – खारपानी, थाना कांसाबेल, जिला – जशपुर ( छ.ग) का रहने वाला बताया| जिसके पास से 01 नग VIVO-V17 मोबाइल कीमत लगभग 23,000/- रूपये को बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में उसके द्वारा कोई रशीद नहीं दिखाया गया तथा दिनांक 24.11.21 को प्लेटफार्म संख्या -01 से चोरी करना स्वीकार किया तब मौक़े कि कार्यवाही कर उक्त आरोपी को जीआरपी/बिलासपुर ले जाया गया तथा जीआरपी बिलासपुर द्वारा उक्त आरोपी को जीआरपी बिलासपुर में पूर्व में दर्ज अपराध क्रमांक 70/21 दिनांक 24.11.21 धारा 379 आईपीसी में सम्बद्ध किया गया |

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment