*रायगढ़*(वायरलेस न्यूज़) । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर नव पदस्थ थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में दिनांक 26/11/2021 को #सरिया पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर भठली चौंक सरिया में नाकेबंदी कर ओडिसा से स्कूटी पर गांजा लेकर आ रहे आरोपी कन्हैया लाल सोनी पिता स्व0 श्याम लाल सोनी उम्र 55 वर्ष निवासी दिनदयाल कालोनी ढिमरापुर रायगढ़ को पकड़ा गया है । थाना प्रभारी सरिया को मुखबिर से एक व्यक्ति के स्कूटी पर गांजा लेकर सरिया की ओर से रायगढ़ जाने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा कार्यवाही की गई है । पुलिस पार्टी को तलाशी में आरोपी के पास से 02 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, आरोपी पूछताछ में उडिसा से अवैध बिक्री के लिये लेकर आना बताया है । आरोपी से गांजा परिवहन में प्रयुक्त *स्कूटी क्रमांक CG 13 UB 9203 कीमती 25,000 रूपये तथा 2 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 10,500 रूपये* को जप्त कर आरोपी पर थाना सरिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक देवनंदन साहू, आरक्षक राजकुमार साव एवं विपिन देहरी की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

