🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिलासपुर आज़ाद मंच जनहित के मुद्दों की एक निर्भीक,बेबाक और आज़ाद आवाज़ बनेगा, आने वाली पीढ़ी को बेहतर कल देना हमारा लक्ष्य: विक्रांत तिवारी

On: November 29, 2021 12:52 PM

★ बिलासपुर में “आज़ाद मंच” की रखी गई नीव, महामाया मंदिर एवं भैरव बाबा मंदिर में चिन्ह और झंडा अर्पित कर विक्रांत ने की नाम कि घोषणा।

★ जनता की आवाज़ को गैर राजनीतिक क्रांतिकारी तरीके से उठाने “आज़ाद मंच” ने कसी कमर, विक्रांत ने थामी कमान।

★ पिले रंग के झण्डे में बन्द मुट्ठी, उगते सूरज के साथ निष्ठा-निडरता-सेवा-समर्पण को इन्कित कर स्पष्ट विचरधारा दर्शाते हुए आज़ाद मंच की शुरआत।

बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़ 29/11/21) छत्तीसगढ़ में जनहित की लड़ाई लड़ने विशेष कर बिलासपुर जिले को पिछड़ेपन से आज़ाद कराने क्रांतिकारी सोच के साथ एक गैर राजनीतिक मंच की शुरुवात आज की गई। छत्तीसगढ़ की पावन भूमि और बिलासपुर की पहचान और आस्था का केंद्र बिंदु माँ महामाया मंदिर रतनपुर से नए मंच की घोषणा की गई जिसका नाम “आज़ाद मंच” रखा गया जिसकी कमान विक्रांत तिवारी ने अपने साथियों के साथ थामी। सभी ने माँ महामाया के दरबार मे माथा टेक नए संगठन का पीले रंग का झंडा और मंच का चिन्ह माता को अर्पित किया तत्पश्चात भैरवबाबा मंदिर में भी झण्डा एवं चिन्ह अर्पित किया गया।

विक्रांत तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज़ाद मंच बिलासपुर में बिलासपुर आज़ाद मंच ( बम ) के नाम के साथ बोल बम के नारे के साथ जनता के हित् की लड़ाई लड़ने सडको पर उतरेगी। हमारा लक्ष्य जनसेवा होगा। हर आज़ाद सोच और जनता के मुद्दों को निडरता से उठाने वाले समर्पित साथियों का इस मंच में स्वागत है। ये मंच किसी भी दल या पार्टी से संबंधित नही होगा और हर दल के व्यक्ति जो दल के ऊपर जन को रखते हैं उनका खुले दिल से स्वागत किया जाएगा। पूरे जिले में मंच की कार्यकारणी जल्द घोषित की जाएगी।

आज़ाद मंच के चिन्ह में उगते सूरज के साथ बंद मुट्ठी को दर्शाया गया है साथ ही निष्ठा- निडरता- सेवा और सम्मान को मंच के चिन्ह में लिख कर मंच की विचार धारा को स्पष्ट किया गया है।
आज़ाद मंच बिलासपुर में बिलासपुर आज़ाद मंच (BAM) के नाम के साथ कार्य करेगा । यह एक पंचीकृत गैर राजनीतिक मंच के रूप में मैदान में काम करेगा। जिसका अन्य जिलों में भी शीघ्र विस्तार किया जाएगा। मंच के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को बेहतर कल बेहतर बिलासपुर देने के उद्देश्य से जनहित के मुद्दों को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। जल्द लोगो को जोड़ने अधिकृत नम्बर जारी किए जाएंगे जिसके माध्यम से लोग जुड़ भी सकेंगे और अपनी समस्याओं से आज़ाद मंच को अवगत भी करवा सकेंगे।
आज़ाद मंच के घोषणा करने मंच के विक्रांत तिवारी, विजय सिंह राजपूत, सुधीर घोधरे, सागर सोनी,दीपक राही, सुब्रत जाना,सुनील वर्मा, अजय दुबे, रामचंद्र यादव,राहुल गढ़ेवाल,आशीष कश्यप, नीलेश यादव, रोहित राजपूत,जित्तू यादव, आदर्श मौजूद रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment