किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
महासमुन्द– महासमुन्द वन मंडल अन्तर्गत आने वाले सरायपाली वन परिक्षेत्र के ग्राम बिरकोल इलाके में एक जंगली सूअर और एक सांभर मृत अवस्था में मिले। वन्य जीवो के मृत अवस्था में पाऐ जाने की सूचना के बाद वन

अमला मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई। विभागीय के सूत्रों से मिली जानकारी के

अनुसार मंगलवार को सुबह वन विभाग को सूचना मिली कि बिरकोल इलाके में दो वन्यजीव मृत अवस्था में देखे गए हैं। सूचना की तस्दीक पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां एक जंगली सूअर और एक साभर का शव मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। जानकारी के अनुसार वन्यजीवों के शिकार करने वाले लोग करंट प्रवाहित तार बिछाकर वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाए हैं। इस घटना में अभी तक फारेस्ट टीम को किसी भी आरोपी को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है तथा अज्ञात आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। मृत जंगली सूअर और सांभर के शरीर का पोस्टमार्टम किया गया और जंगल में ही अंतिम क्रिया कर्म किया गया। हम आपको बता दें कि बिरकोल क्षेत्र गोमर्डा अभ्यारण क्षेत्र के समीप है जहां अक्षर वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं सामने आती रहती है, मृत वन्यजीवों के भी गोमर्डा अभ्यारण क्षेत्र से भटक कर आने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल वन विभाग की टीम समाचार लिखे जाने तक मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.24एडवोकेट प्रीमियर लीग मैच में जिला प्रशासन बनाम न्यायपालिका के मध्य मैच खेला गया,कप्तान धीरज पलेरिया के नेतृत्व में जिला न्यायालय की टीम ने शानदार विजय प्राप्त की
Uncategorized2026.04.24आदिगुरु शंकराचार्य भगवान की जयंती दशनाम गोस्वामी समाज ने मनाया, समाज के सभी प्रमुख लोग उपस्थित रहे
Uncategorized2026.04.23बिना एन ओ सी के लगा टेंडर* *परिणाम यह हुआ कि भूमि पूजन रुका* — *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*
Uncategorized2026.04.23मॉलों में पार्किंग वाले टू और फोर वीलर से शुल्क वसूली नहीं कर सकते यह निर्णय आम जनमानस को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण न्यायिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री अंजिनेश शुक्ला ने जनहित याचिका की पैरवी की


