🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एसी कोच से हज़ारों की बैटरी चोरी करने वाले चोर गिरोह सहित अनुपपुर आरपीएफ के हत्थे चढ़े

On: November 29, 2021 6:10 PM

एसी कोच से हज़ारों की बैटरी चोरी करने वाले चोर गिरोह सहित अनुपपुर आरपीएफ के हत्थे चढ़े

अनुपपुर । अनुपपुर के पोस्ट अंतर्गत अमलाई स्टेशन से एसी कोच से बैटरी चोरी कर ले जाने वाले एक चोर गिरोह और बैटरी खरीददार को गिरफ्तार करने में आरपीएफ अनुपपुर को शानदार सफलता प्राप्त हुई है । अनुपपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक महादेव लाल यादव ने जानकारी देकर बताया कि प्रधान मुख्यसुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा ,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्ग निर्देशन में आरपीएफ अनुपपुर ने 28 नवम्बर को अमलाई यार्ड के लाईन नंबर 7 पर स्टैबल कोचिंग रैक की जाइंट चैकिंग की गईं जिसमें एसी कोच नंबर एस ई सी 01026 के बैटरी बॉक्स से चार नग बैटरी मिसिंग पाएं जानें पर मुखबीर तंत्र की सहायता से गुप्त निगरानी के दौरान एक व्यक्ति सनी मराठा को रोककर पूछताछ की गई ।उसके निशानदेही पर बैटरी टर्मिनल एवं बैटरी को बांधकर रखने की पट्टी जप्त कर बैटरी के खरीददार मंसूर अहमद बैटरी वाला निवासी अमलाई के घर से एक बैटरी कवर तथा उसका लेड बरामद किया आगे उसके लीडिंग स्टेटमेंट पर शहडोल जाकर एक अन्य खरीददार सत्तार के घर से तीन बैटरी बरामद किया जिसको एक ऑटो से अमलाई से शहडोल ऑटो क्रमांक एम पी 18 आर =1636 मे लोड कर ड्राइवर राजकुमार मिश्रा द्वारा ले जाया गया था उसके ऑटो को जप्त कर राजकुमार मिश्रा का कन्फेशनल स्टेटमेंट लेकर सलग्न किया । आरोपी सनी मराठा के पहचान पर उसके दो अन्य साथी राहुल एवं राजकुमार सिंधी को भी मामले में संलिप्तता पर गिरफतार किया गया है । कुल आरोपी 6 जिसमें 2 रिसीवर को मामले में संलिप्तता पर गिरफतार कर आरपीएफ थाना अनुपपुर द्वारा अपराध क्रमाक 21/2021 दिनाक 29.11.2021 धारा 3(a) रेल संपत्ति अवैध कब्ज़ा अधिनियम के तहत् दर्ज़ कर जांच जारी है। चोरित बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत 39000/ रूपए है ।कल की चोरी को कल ही पकड़ कर आरपीएफ इंस्पेक्टर अनूपपुर एवं उसकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ कर मामले का पर्दाफाश करके एक बार फिर से अपने कार्यशैली का नमूना पेश किया है जिससे रेल संपति की चोरी में लिप्त अपराधियों में दहशत व्याप्त है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment