● लगातार दूसरे दिन #खरसिया पुलिस 06 वारंटियों को की न्यायालय पेश….
*रायगढ़* । आज दिनांक 29/11/2021 को ग्राम चितापाली रेलवे यार्ड में चल रहे काम को ग्राम पुसल्दा के कुछ लोगों द्वारा रोककर कंस्ट्रक्शन कम्पनी से सरिया को जबरदस्ती उठा ले जाने की सूचना थाना प्रभारी छाल को मिली । थाना प्रभारी छाल उप निरीक्षक प्रवीण मिंज दल बले के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस के सामने ही गांव के कुछ लोग यार्ड के स्टोर कीपर से गाली गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गए जिन्हें थाना प्रभारी एवं थाना छाल के मौजूद स्टाफ द्वारा हिरासत में लिया गया । थाना प्रभारी छाल द्वारा क्षेत्र में शांति भंग होने एवं अपराध को बढ़ने से रोकने धारा 11 व्यक्तियों पर धारा 151, 107, 116(3) सीआरपीसी के तहत अनावेदक 1- शंकर राठिया पिता स्वर्गीय श्यामलाल राठिया उम्र 20 साल 2- अमर सिंह राठिया पिता दिल बंधु राठिया उम्र 35 साल 3- लक्ष्मी प्रसाद राठिया पिता समय लाल राठिया 21 साल 4- भोलाराम राठिया पिता घनश्याम राठिया 22 साल 5- मंगे लाल राठिया पिता फिरण सिंह राठिया उम्र 21 वर्ष 6- विश्राम राठिया पिता स्वर्गीय लीलाधर राठिया 32 वर्ष 7- रतिराम राठिया पिता स्वर्गीय बुधराम राठिया 40 वर्ष 8- छतर सिंह राठिया पिता अनुबंध राठिया 38 वर्ष 9- रनसाय राठिया पिता स्वर्गीय पृथ्वी राम राठिया 50 वर्ष 10- उत्तरा राठिया पिता जीवन सिंह राठिया उम्र 19 वर्ष एवं 11- नरेश राठिया पिता अमिलाल राठिया 32 वर्ष सभी निवासी पुसल्दा थाना छाल पर कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय धरमजयगढ़ में इस्तगासा पेश किया गया है । वहीं कल की भांति आज भी थाना *खरसिया पुलिस* द्वारा 06 गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय पेश किया गया है जिसमें वारंटी 1- पालेश्वर राठिया पिता महेत्तर राठिया उम्र 26 वर्ष निवासी देहजरी 2- कन्हैया सिदार पिता दुलाराम सिदार उम्र 37 वर्ष निवासी फूलबंधिया 3- कृष्ण चंद यादव पिता पुनीराम यादव उम्र 25 वर्ष निवासी जुनवानी 4- ईश्वरी साहू पिता नेहरू लाल साहू निवासी बसनाजोर 5- केशव सिंह राठिया पिता घासीराम राठिया उम्र 45 वर्ष निवासी गुरदा 6- जगन्नाथ पिता मोहित राम केवट 23 साल बगबुडवा को न्यायालय पेश किया गया है । वारंटी को आबकरी, बलवा एवं चोर के मामले में माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

