🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अजीत जोगी छात्र संगठन द्वारा 2500 बेरोजगारी भत्ता,विगत 3 साल का 90हजार एकमुश्त मांग, व ST, SC, OBC छात्रों को UGC गाइडलाइंस के अनुसार 30000 रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति दिलाने प्रदेश स्तरीय हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

On: December 1, 2021 2:58 PM

▶️अभियान की सुरुवात करने छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर प्रांगण पहुचे अमित जोगी जी , समर्थन में हस्ताक्षर कर, कॉलेज छात्रों को संबोधित किया

▶️भूपेश बघेल की सरकार को अपना वादा पूरा कर युवावों को बेरोजगारी भत्ता देना होगा – प्रदीप साहू, अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

▶️छत्तीसगढ़ के ST, SC, OBC छात्रों को 2000 प्रति वर्ष छात्रवृत्ति की जगह 30000 रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति देना होगा -रवि चंद्रवंशी ,प्रदेश अध्यक्ष अजीत जोगी छात्र संगठन

रायपुर – (वायरलेस न्यूज़) 01/12/2021–छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया मान.भूपेश बघेल को उनके जन घोषणा के अनुरूप 2500 रूपये बेरोजगारी भत्ता की मांग व विगत 3 वर्ष का एक मुश्त 90 हजार रूपये दिये जाने की मांग सहित छत्तीसगढ़ के ST, SC, OBC छात्रों को 30000 रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति देने की मांग को लेकर अजीत जोगी छात्र संगठन द्वारा पुरे प्रदेश के महाविद्यालयों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा,जिसकी सुरुवात आज रायपुर से किया गया है छात्र संगठन प्रदेश अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने बताया कि बेरोजगारी भत्ते की मांग स्वरूप वादा निभाओं भूपेश बघेल अभियान के तहत अजीत जोगी छात्र संगठन की पूरी टीम के द्वारा प्रदेश के महाविद्यालयों के माध्यम से 1लाख छात्रों का हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य रखा गया है, दिसंबर महीने के पूरे एक माह तक चलने वाला अभियान कालेजों में पढ़ने वाले के मध्य वर्तमान भूपेश बघेल सरकार को उनके जन-घोषणा पत्र में किये वायदे की याद दिलाने के साथ अजीत जोगी छात्र संगठन को प्रदेश के सभी युवाओं के समक्ष दमदारी से उपस्थित दर्ज कराते हुए छात्र-छात्राओं को यह विश्वास दिलाया जायेगा कि आगामी समय में छात्रहित में किसी प्रकार की लड़ाई लड़ने के लिए स्वर्गीय श्री अजीत जोगी जी द्वारा गठित छत्तीसगढ़ की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की छात्र इकाई अजीत जोगी छात्र संगठन(A.J.C.S.)आपके साथ है। हस्ताक्षर युक्त सभी जिलों से प्राप्त फ्लेक्स को छात्र/छात्र-छात्राओं/प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में माननीय प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जी को सौंपा जायेगा।

कार्यक्रम में आज प्रमुख रूप से प्रदीप साहू, रवि चंद्रवंशी,तरुण सोनी नजीब अशरफ़,संदीप यदु, योगेंद्र यादव, अंकुर जायसवाल, अविनाश साहू, मुकेश चंद्राकर, चेतन वर्मा, अजय देवांगन,जित्तू चनद्रवंशी, राहुल,महेश यादव,अविनाश साहू,योगेश शर्मा,एमडी अमन,आकाश शर्मा,संजू ठाकूर, संजय चौबे, अशोक लोधी,सोनू आरएस, अफसर कुरैशी, प्रवीण ठाकुर, गेतराम,नरेश जोशी,प्रेम यादव,सहित सैकड़ो छात्र उपस्थित रहे

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment