(किशोर कर वायरलेस न्यूज़)
नेपाल के लुंबिनी शहर में भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली (शांति, सदभाव, सौहाद्र और आस्था की पावन धरती) पर अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान 2021 समारोह एवं सह विचार मंथन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें विश्व के 06 देशों भारत, नेपाल, भूटान, वर्मा, श्रीलंका, बांग्लादेश के पर्यावरण योद्धा, पर्यावरण पैरोकार, जैव विविधता संरक्षण की दिशा में कार्य करने वाले पर्यावरणविद शामिल हुए।
इस अवसर पर जगत विजन मासिक पत्रिका की संपादक विजया पाठक को पर्यावरण संरक्षण पर महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुषमा यादव राज्यमंत्री आर्थिक मामला तथा सहकारी मंत्रालय लुम्बनी नेपाल द्वारा दिया गया। गौरतलब है कि विजया पाठक ने बक्सवाहा के डायमंड बंदर प्रोजेक्ट से होने वाले विनाश और पर्यावरण में होने वाले नुकसान को जगत विजन पत्रिका में 40 पेज की कवर स्टोरी प्रकाशित कर उजागर किया था। विजया पाठक पूर्व में बेतवा बचाओ आंदोलन से जुड़कर महत्वपूर्ण कार्य कर चुकी हैं। साथ ही यह कई सामाजिक सरोकार से संबंधित आंदोलनों में सक्रिय योगदान दे चुकी हैं। विजया पाठक तीन दशक से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं। बुंदेलखंड के बकस्वाहा प्रोजेक्ट में भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर इन्होंने सक्रियता दिखाई है। इस अवसर पर विजया पाठक ने कहा कि यह सम्मान मेरे जैसे हजारों पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करने वाले योद्धाओं के लिए प्रेरणा है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए अपने आप को समर्पित कर दिया है।
आपको बता दें कि राज्य और केंद्र सरकार बक्सवाहा प्रोजेक्ट के तहत 2,15,875 पेड़ काटकर हीरा खनन करने पर उतारू हैं। यह परियोजना भयंकर विनाशकारी है। संघर्षशील विजया पाठक और अन्य पर्यावरणविदों की सक्रिय भूमिका के परिणामस्वरूप एनजीटी भोपाल एवं हाईकोर्ट जबलपुर ने इस परियोजना पर रोक लगा दी है।
यह कार्यक्रम पीपल नीम तुलसी अभियान पटना भारत, ग्रीन यूथ ऑफ लुंबिनी नेपाल एवं जनकपुरधाम नेपाल के संयुक्त तत्वावधान में लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका हाल खुंनगाई लुंबिनी में आयोजित हुआ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

