बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज़ 02 दिसम्बर 2021)
रेलवे प्रशासन द्वारा आंध्रप्रदेश व उडीसा तट पर संभावित चक्रवाती तूफान जवाद से सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग की अनेक गाड़ियों का परिचालन रद्द किया गया है । जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने व गुजरने वाली कुछ ट्रेनें भी शामिल हैं । जिसका विवरण इस प्रकार है-
रद्द रहने वाली ट्रेनें:-
- दिनांक 3 दिसंबर 2021 को कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18517 कोरबा – विशाखापट्टनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- दिनांक 3 दिसंबर 2021 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18518 विशाखापट्टनम- कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- दिनांक 02 दिसंबर 2021 को ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18478 ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- दिनांक 03 दिसंबर 2021 को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- दिनांक 02 दिसंबर 2021 को वलसाड से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- दिनांक 03 दिसंबर 2021 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18426 दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- दिनांक 03 दिसंबर 2021 को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- दिनांक 04 दिसंबर 2021 को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12807 विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- दिनांक 04 दिसंबर 2021 को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- दिनांक 02 दिसंबर 2021 को अहमदाबाद से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
- दिनांक 03 दिसंबर 2021 को पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18425 पुरी –दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

