रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) – चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के आदेशानुसार रायगढ़ जिला में चेंबर ऑफ कामर्स ने शहर के साकेत होटल में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश को ध्यान में रखते हुए नगरवासी तथा आस पास के व्यापारियों की सुविधा को देखकर शहर के बाहर थोक बाजार को ले जाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियो ने व्यापारियो के हित में अपनी अपनी बात रखी। जिसमें थोक बाजार को शहर से अलग करने को लेकर चर्चा पर विशेष जोर दिया गया। जिसपर सभी पदाधिकारियो सहित सदस्यो ने अपनी सहमती जताई है। शहर में बढ़ती ट्रैफिक की समस्या के कारण व्यापारियो के साथ – साथ आमजन को भी काफी परेसानियो से गुजरना पड़ता हैं। देखा जाए तो बड़े त्यौहारो के सीजन में नगर के मार्केट में काफी भीड़ उमड़ती है। जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी बिगड़ जाती है। जिससे लोगो को मार्केट में आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। तो वहीं थोक व्यापारियो को सामान लोडिंग अनलोडिंग की समस्या आय दिन रहती है। आम जन और थोक व्यापारियो की समस्या को देखते हुए चेंबर ऑफ कामर्स ने थोक बाजार को शहर से अलग करने के विषय में बैठक के दौरान चर्चा हुईं। अयोजित इस बैठक में चेंबर ऑफ कामर्स रायगढ़ जिला इकाई अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में थोक व्यापारी जल्द ही कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी बात रखने को लेकर विशेष चर्चा हुई। जिसमें चेंबर ऑफ कामर्स जिला इकाई अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर , उपाध्यक्ष चेंबर ऑफ कामर्स रायगढ़ इकाई के संरक्षक गण संजय रतेरिया , संतोष अग्रवाल , गुरमुख दास वलेचा , पुरुषोत्तम अग्रवाल , प्रदेश सलाहकार रामनिवास मोड़ा , प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय बंटी तरलेजा , तरुण अग्रवाल , प्रदेश मंत्री , द्वय नरेंद्र जुनेजा , अमित रतेरिया , ठाकुर महामंत्री मनीष उदासी , कोषाध्यक्ष राहुल मोड़ा , उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह , प्रदीप गोयल , भरत लाल वलेचा , अजय अग्रवाल , अभिषेक अग्रवाल , सचिव प्रमोद अग्रवाल , मुब्ब्सिर हुसैन ,
डोलनारायण , देवांगन , प्रचार सचिव विमल अग्रवाल , मनोहर छाबड़ा , सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

