बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़07 दिसम्बर 2021)। उप संचालक खनिज शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज अमला द्वारा खनिज मिट्टी, मुरूम की अवैध उत्खनन संबंधित शिकायत का मौका जांच किया गया। जांच के दौरान ग्राम रमतला में 1 नग हाईवा एवं 1 नग पोकलेन मशीन से खनिज मिट्टी, मुरूम का उत्खनन करते पाया गया। मौके पर उक्त उत्खनन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण अवैध उत्खनन में संलग्न वाहनों को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। ग्राम सांधीपारा रतनपुर में अवैध उत्खनन की मौका जांच के दौरान एक नग टै्रक्टर को खनिज सा.पत्थर का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते पाये जाने पर वाहन जप्तकर थाना प्रभाीर रतनपुर की सुपुर्दगी में रखा गया है।
जिला बिलासपुर के ग्राम तुर्काडीह स्थित पुल के आसपास क्षेत्र में खनिज रेत का अवैध उत्खनन के प्रकरणों पर खनिज विभाग द्वारा सतत रूप से कार्यवाही की जा रही है तथा उक्त क्षेत्र मंे विगत दिनों में मौका जांच के दौरान दो नग ट्रेक्टर के खनिज रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते पाये जाने पर जब्त किया गया है। ग्राम सैदा एवं आसपास के क्षेत्रों से पूर्व में खनिज मिट्टी, मुरूम की अवैध उत्खनन संबंधी की शिकायत की जांच में ग्राम पोड़ी में 2 नग हाईवा को अवैध उत्खनन अवैध उत्खनन करने पर जब्त किया गया। ग्राम लोफंदी में खनिज रेत के अवैध भण्डारण का प्रकरण संज्ञान में आने पर 1 नग जेसीबी को जब्त कर सील करते हुए अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया गया। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध उत्खननकर्ताओं एवं परिवहनकर्ताओं पर सतत कार्यवाही की जा रही है। जिले के ग्राम कोनी, मंगला, निरतू, सेंदरी, जोगीपुर एवं आसपास क्षेत्र में कुल 14 वाहनों को खनिज रेत का अवैध परिवहन पाया गया। जिला अंतर्गत अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के प्रकरणों पर सतत रूप से कार्यवाही करते हुए दिसम्बर माह में अब तक कुल 23 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें से 5 प्रकरणों में समझौता राशि 1 लाख 24 हजार 256 रूपए की वसूली की गई है एवं शेष 18 प्रकरणों में वसूली की कार्यवाही प्रकियाधीन है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

