बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 07 दिसम्बर 2021) । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ. सारांश मित्तर ने आज कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने उप निर्वाचन 2021 के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को चैकस और सतर्क रहने कहा। कलेक्टर ने कहा कि 1 दिसम्बर से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण करें और कानून व्यवस्था पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि जिले में शांति और सद्भावनापूर्ण वातावरण बना रहें, यह सभी अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूचना तंत्र मजबूत रखना जरूरी है।
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप सहित सभी अन्य विभागीय दण्डाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

