🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

क्षेत्रीय दल ही कर सकती है क्षेत्रीय हितों की रक्षा – भगवानू नायक

On: December 9, 2021 5:24 PM

⏸▶ बीरगांव में बदलाव की बयार – JCCJ

⏸▶ पूर्व मंत्री चंद्रकार के बयान पर जोगी काँग्रेस ने दी प्रतिक्रिया।

▶⏸ आज से ऋचा जोगी का बीरगांव में धुँआधार दौरा।

▶⏸ क्षेत्रीय दल ही कर सकती है क्षेत्रीय हितों की रक्षा – भगवानू नायक

रायपुर, (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ दिनांक 9 दिसंबर 2021। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने भाजपा प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्री अजय चंद्राकर के द्वारा बीरगांव चुनाव को लेकर दिए बयान ” काँग्रेस दौड़ में ही नहीं, भाजपा का जोगी काँग्रेस के साथ होगा मुकाबला ” पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा बीरगांव के चुनाव में दोनों ही राष्ट्रीय राजनीतिक दल कांग्रेस – भाजपा का परास्त होना तय है। बीरगांव की जनता ने भाजपा और काँग्रेस के कार्यकाल को देख लिया है , बिरगांव की समस्या जस की तस बनी हुई है, देश की राजनीति में क्षेत्रीय दलों दौर चल रहा है जो स्थानीय मुद्दों को पुरजोर तरीक़े से उठाती और और क्षेत्रीय हितों की रक्षा करती है। बीरगांव की जनता इस तथ्य को भलीभांति जान चुकी है, इसलिए बीरगांव में बदलाव की बयार स्पष्ठ रूप से देखने को मिल रहा है, जोगी काँग्रेस अपने दम पर बीरगांव के 40 वार्डों में चुनाव लड़ रही है और दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए बीरगांव नगर निगम में जनता काँग्रेस की सरकार बनाएगी। बीरगांव नगर निगम चुनाव में जोगी काँग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में में डॉ ऋचा जोगी आज से धुँआधार प्रचार करेंगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment