जशपुर (वायरलेस न्यूज़) विकास खण्ड-बगीचा के अन्तर्गत संचालित शासकीय बालक आश्रम, रंगपुर के 10 छात्रों द्वारा भेलवां फल से निकलने वाले तेल को हाथों में लगाने की घटना को कलेक्टर रितेश अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए, लापरवाही बरतने वाले आश्रम अधीक्षक संतोष कुमार तिग्गा, सहायक षिक्षक (एल.बी.) को पद से पृथक करते हुए, 01 इंक्रीमेंट रोकने की अनुशासनात्मक कार्यवाही के साथ शैक्षणिक कार्य हेतु विद्यालय भेज दिया गया है। दिनाँक 05.12.2021 को आश्रम के 10 छात्र, आश्रम परिसर के समीपस्थ भेलवां वृक्ष के फल से निकलने वाले तेल को हाथों में लगा लिये थे। इसकी जानकारी अधीक्षक को होने पर, उनके द्वारा दिनाँक 06.12.2021 को ही समीपस्थ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कलिया ले जाकर, छात्रों का समुचित उपचार कराया गया है। पुनः आज दिनाँक 10.12.2021 को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बगीचा से चिकित्सकीय दल भेजा जाकर, छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। सभी छात्र पूरी तरह स्वस्थ एवं सामान्य हैं। यह कथन सही नहीं है कि प्रशासन द्वारा छात्रों के ईलाज पर ध्यान नहीं दिये जाने के कारण, जड़ी-बूटी से ईलाज कराया जा रहा है। अपने बयान में आश्रम अधीक्षक द्वारा स्वीकार किया गया है कि प्रथम चिकित्सकीय परीक्षण दिनाँक 06.12.2021 को ही किसी भी छात्र के गंभीर पीडि़त होने जैसी कोई बात नहीं थी। स्थिति सामान्य होने के कारण, उनके द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना नहीं दिया गया। यह चूक उनसे हुई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

