कोटा (वायरलेस न्यूज़) सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा के द्वारा स्वर्गी बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत के सहित सभी 13 शहीदों को श्रद्धांजलि दिया गया। इस दुखद घटना पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बाबूलाल साहू ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों का शहीद होना हमारे देश के लिए अपूरणीय क्षति है , हम स्वर्गी रावत के देश के रक्षा के क्षेत्र में उनके अविस्मरणीय योगदान को कभी नहीं भूल पाएंगे। स्वर्गी रावत सेना से सेवानिवृत्त होने बाद चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ के रूप में सेना के तीनों अंगों का काम रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत देख रहे थे और सामरिक नीतिगत निर्णय में अपनी अहम भूमिका निभा रहे थे। श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के अध्यक्ष श्री वेंकट लाल अग्रवाल, सचिव श्री अजय अग्रवाल के सहित प्राचार्य श्री बाबूलाल साहू, प्रधानाचार्य चंद्रेश यादव ,आचार्यों में राजकुमार साहू ,लक्ष्मी नारायण पांडे’ कुमारी रुकमणी गंधर्व, श्रीमती आशा गुप्ता ,कुमारी मनोरमा गुप्ता, श्री सुखसिंह कैवर्त, श्रीमती शोभा चौहान ,श्रीमती रजनी साहू,श्रीमती प्यारी मानिकपुरी, श्रीमती लक्ष्मी मानिकपुरी के सहित विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

