🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

करगी रोड स्टेशन में पूर्ववत् ट्रेनों के ठहराव एवं एम.एस.टी. प्रारंभ करने की मांग को लेकर सांसद अरुण साव ने रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश से की मुलाकात

On: December 16, 2021 2:36 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) – करगी रोड कोटा सहित विभिन्न स्टेशनों में पूर्ववत् ट्रेनों के ठहराव एवं एम.एस.टी. प्रारंभ करने की मांग को लेकर सांसद अरुण साव ने रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश से मुलाकात की। सांसद अरूण साव ने रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश से मुलाकात कर करगी रोड कोटा में ट्रेनों के ठहराव को लेकर किए जा रहे आंदोलन की जानकारी दी। साथ ही कहा कि रेल केवल आवागमन का साधन ही नहीं है, बल्कि अनेक लोगों के व्यवसाय और रोजगार का साधन भी है। कारोना काल के बाद अनेक स्थानों पर कई ट्रेनों का ठहराव बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के पूर्ववत् ठहराव के मांग को लेकर करगी रोड कोटा के नागरिक लम्बे समय से आंदोलन कर रहे हैं। सांसद अरुण साव ने रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश से करगी रोड कोटा सहित बेलगहना, टेंगनमाड़ा, खोंगसरा, भनवारंटक, खोडरी,कलमीटार, घुटकु, बिल्हा, चकरभाठा, जयरामनगर आदि स्टेशनों में ट्रेनों का पूर्ववत् ठहराव देने एवं ट्रेनों में एम.एस.टी. प्रारंभ करने की मांग किये। श्रीमती जरदोश ने सभी मांगो पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment