🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरबा वृत्त के दौरे पर पहुंचे कार्यपालक निदेशक
विद्युत विकास कार्यों की विस्तार से की समीक्षा

On: December 15, 2021 1:24 PM

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज़)15 दिसम्बर 2021 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल ने कोरबा वृत्त के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर कोरबा जिले में विद्युत विकास एवं विभागीय कार्यों की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पॉट बिलिंग एवं बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के लाइन विच्छेदन सहित अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति पर विस्तार पूर्वक जानकारी ली तथा लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। श्री पटेल ने कोरबा जिले में निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने एवं उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबी को शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मैदानी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण प्रदान करने एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये।
कार्यपालक निदेशक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा तुलसीनगर सब-स्टेशन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को तकनीकी समस्या आने पर त्वरित निराकरण करने एवं अंचल मे निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अति.मुख्य अभियंता श्री पी.के.कश्यप, अधीक्षण अभियंता श्री ए.के.गोपावार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment