बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज़) सिविल लाइन क्षेत्र में जज और शिक्षिका से मकान निर्माण के नाम पर पांच लाख 23 हजार 525 स्र्पये धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मजिस्ट्रेट की शिक्षिका पत्नी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। नेहरू नगर में रहने वाली पूनम नाज खाखा टीचर हैं। उनके पति रोजमीन राजेश खाखा अंबागढ़ चौकी में न्यायिक मजिस्ट्रेट हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वे नेहरू नगर स्थित अपनी जमीन पर मकान बनवाना चाहते थे। इसी बीच कोरबा जिले के जमनीपाली स्थित लांचयार्ड कंस्ट्रक्शन के संचालक शशांक चंद्रदेव मिश्रा उनके नेहरू नगर स्थित मकान में मिलने आया। उन्होंने ठेकेदार शशांक को मकान निर्माण के लिए छह लाख 24 हजार 700 स्र्पये में ठेका दे दिया। इकरारनामा के अनुसार मार्च 2021 में मकान निर्माण पूरा किया जाना था। इस बीच टीचर और उनके पति ड्यूटी पर चले गए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी

