जगदलपुर (अमित मिश्रा ब्रेकिंग वायरलेस न्यूज़ मंगलवार) बचपन का प्यार फेम् सहदेव हुआ सड़क हादसे का शिकार ,सिर पर आई गंम्भीर चोट, बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने किया जगदलपुर रिफर,

घायल सहदेव को देखने एस पी सुनील शर्मा और कलेक्टर विनीत नन्दनवार जिला अस्पताल पहुंचकर बेहतर इलाज के निर्देश दिए है।

वहीं नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू ने दुरभाष पर सहदेव का हाल जाना और डॉक्टरों को निर्देशित किया है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के घोर नक्सली प्रभावित इलाके में सहदेव दिरदो का जन्म हुआ था, सहदेव एक बहुत ही गरीब परिवार में पैदा हुआ था। जहां घर में मोबाइल और टीवी भी नही था। दूसरे की मोबाइल में गाना सुनकर सहदेव दिरदो ने यह गाना सुना था। सहदेव के गाने से बॉलीवुड के रेपर बादशाह इतना प्रभावित हुआ कि उन्होंने सहदेव के घर फोन किया और सहदेव से वीडियो कॉलिंग से बात की और गाना रिकार्डिंग उठाया सहदेव और उसके पिता बादशाह की टीम के साथ मुम्बई स्टूडियो पहुंचे ,बादशाह ने अपने स्टूडियो में सहदेव के साथ 6 घण्टे समय बिताया जिसमें सहदेव के साथ एक गाने को रिकार्ड किया गया ।
सहदेव “बचपन का प्यार मेरा भूल नही जाना रे ” गाने से रातों रात स्टार बन गया और देखते ही देखते हरेक की जुबान पर सहदेव का ये गाना बस गया।
मंगलवार देर शाम करीब 5 बजे बचपन का प्यार फेम् सहदेव दिरदो दोस्तों के साथ दो पहिया वाहन पर सवार होकर सबरी नगर की तरफ जा रहा था, तभी अचानक सड़क पर गिट्टी व रेत से स्कूटी अनीयन्त्रित होकर पलट गई। , जिसके चलते सहदेव के सिरपर गंभीर चोट लगी है। आसपास मौजूद लोगों की मदद से सहदेव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया ,ब
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

