पुष्पेन्द्र श्रीवास (वायरलेस न्यूज़)। कोरबा जिले का ग्राम तुमान निवासी मासूम वीरेंद्र उम्र 3 साल जिंदगी के लिए जूझ रहा है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र पिछले 2 महीने से पेट असामान्य तरीके से फूल रहा है। आलम यह है कि पेट की नसें भी सामान्य नजरों से दिखाई देने लगी हैं। इस बच्चे के इलाज में परिवार की सारी जमा पूंजी खत्म हो चुकी है। आयुष्मान योजना भी काम नहीं आ रही और सरकार की ओर नजरें टिकाए यह गरीब परिवार बैठा हुआ है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक इस परिवार ने अपनी करुण गुहार पहुंचाने की कोशिश की है। कोरबा जिले के कटघोरा अंतर्गत ग्राम तुमान निवासी में निवासरत गुलाब दास महंत के महज 3 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र महंत का पेट 2 माह पूर्व से एकाएक फूलने लगा है। गुब्बारे की तरह उसका पेट फूलता जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर उसका इलाज कोरबा के निजी अस्पताल में कराया गया, फिर बिलासपुर के निजी अस्पताल से इलाज कराकर मेकाहारा, एम्स रायपुर में भी इलाज कराया गया। कुल जमा पूंजी करीब 1लाख70000 गुलाब दास ने बेटे के इलाज में फूंक दिया। आयुष्मान कार्ड से भी 25000 खर्च हो गए। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में जाने पर ढाई-तीन लाख रुपये पहले जमा करने के लिए कहा गया। नगदी रकम देने में असमर्थ गुलाब दास वापस लौट आया। करीब 15 दिन से घर पर रहकर बच्चे के इलाज के लिए लगातार कोशिश की जा रही है।चिकित्सकों ने मुंबई, दिल्ली या हैदराबाद ले जाने की सलाह दी है लेकिन इतनी बड़ी रकम इनके पास नहीं है कि बच्चे को बड़े महानगर में ले जाकर इलाज करा सकें। गुलाब दास महंत के करीबी मुरली महंत ने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से लेकर राजस्व मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष तक गुहार लगा चुके हैं। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उम्मीद बची हुई है। wireless news के जरिए मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश उन्होंने की है। पिता गुलाब दास महंत का मोबाइल नंबर
7241133179 है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

