बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़30 दिसम्बर )। राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में ई.ई.जी मशीन क्रय की जायेगी। यह मशीन मस्तिष्क की गतिविधियों को मापने के लिए उपयोगी है। अभी मरीजो को इसके लिए निजी संस्थाओं में भेजा जाता है। चिकित्सालय में यह मशीन उपलब्ध होने से मरीजो को सुविधा होगी। संभागायुक्त डां. संजय अलंग की अध्यक्षता में आयोजित चिकित्सालय के जीवनदीप समिति की बैठक में उक्त मशीन क्रय करने की स्वीकृति दी गई।

संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में चिकित्सालय के सुचारू संचालन के लिए अनेक निर्णय लिए गए। मरीजो के साथ आने वाले परिजनो के बैठने के लिए थ्री सीटर विजिटल चेयर जीवनदीप समिति की राशि से खरीदी जायेगी। चिकित्सालय में कार्यरत् योग शिक्षकों को दिये जाने वाले मानदेय राशि बढाने का निर्णय लिया गया। चिकित्सालय के कार्यालय परिसर में ग्रील लगवाने, प्रथम तल में बनाए गए 20 बेड के आईसोलेशन वार्ड में गर्मी में मरीजो के सुविधा के लिए डक्टिंग कूलर लगाने के लिए राशि स्वीकृत की गई।
बैठक में अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. बी.आर नंदा ने गत बैठक में लिए गए निर्णय का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। चिकित्सालय में नशामुक्ति वार्ड आरंभ करने हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा गया है जिसकी स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। एनटीपीसी सीपत द्वारा मरीजो के परिजनो के ठहरने हेतु अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 28 लाख 60 हजार रूपये उपलब्ध कराया गया है। निर्माण के लिए शीघ्र कार्यवाई करने के निर्देश संभागायुक्त ने दिये। उन्होने निर्देशित किया कि चिकित्सालय भवन का फायर सेफ्टी आडिट कराने के साथ-साथ सुगम्य भारत योजना के तहत एक्सिसेबल आडिट भी कराएं।
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी के प्रतिनिधि, एनटीपीसी सीपत, एसईसीएल, सीजीएमएससी, पीडब्ल्युडी के अधिकारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

