🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बड़ी खबर: दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर सीबीआई की रेड, छत्तीसगढ़ में भी इनके कई प्रोजेक्ट चल रहे है, दिलीप बिल्डकॉन के प्रमोटर दिलीप सूर्यवंशी सीएम शिवराज सिंह चौहान के करीबी

On: December 31, 2021 9:55 AM

(वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क)दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, लोकल पुलिस को जानकारी नहीं भोपाल। देश के बड़े कारोबारियों में गिने जाने वाले भोपाल के दिलीप बिल्डकॉन के दफ्तर में शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने छापा मारा। दिल्ली से आई टीम चूनाभट्‌टी स्थित दफ्तर पर जांच कर रही है। इस छापे की जानकारी स्थानय स्तर पर नहीं है।

दिलीप बिल्डकॉन के प्रमोटर दिलीप सूर्यवंशी सीएम शिवराज सिंह चौहान के करीबी बताए जाते हैं। सीबीआई सूत्रों का दावा है कि मामला रिश्वत से जुड़ा है। एनएचआई के अफसर को 20 लाख रुपए की रिश्वत दिलीप बिल्डकॉन के एक कर्मचारी को देते गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद यह छापेमारी की गई है।

दिलीप बिल्डकॉन पर छापा: CBI ने घूस मामले में NHAI के रीजनल ऑफिसर सहित 5 को अरेस्‍ट किया, देखें वीडियो दिलीप बिल्डकॉन का कंस्ट्रक्शन का काम है। देशभर में यह कंपनी के हाईवे, रेल प्रोजेक्ट से जुड़े ठेके लेती है। भोपाल रेल मेट्रो का काम यही कंपनी कर रही है। बताया जाता है कि नेशनल हाइवे के एक बड़े प्रोजेक्ट को लेकर एक अफसर सीबीआई में लंबे समय से फंसे हैं। उनकी जांच के दौरान दीलीप सूर्यवंशी की कंपनी का लिंक खंगालने के लिए सीबीआई ने छापेमारी की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment