बिलासपुर/जशपुर (वायरलेस न्यूज़) स्व.कुमार दिलीप सिंह जुदेव की मूर्ति अनावरण को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रोटोकाल जारी हो गया है, जिसमें इनका आगमन 13 जनवरी को होना निर्धारित हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार स्व.कुमार दिलीप सिंह जुदेव की प्रतिमा का अनावरण 13 जनवरी 2022 को जशपुर में किया जाना सुनिश्चित हुआ है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, जिनका प्रोटोकॉल भी शासन ने जारी कर दिया है। जिसमें मुख्यमंत्री चौहान,विधायक राज्यवर्धन सिंह और उनकी पत्नी के साथ 13 जनवरी को 10.45 बजे दिन में स्टेट हेंगर भोपाल से जशपुर के लिये प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12.25 बजे जशपुर के हेलिपेड में पहुंचेंगे। जहाँ से सीधे कार्यक्रम स्थल पहुँच कार्यक्रम में शामिल होंगे,इस दौरान जशपुर राजपरिवार सहित पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। जिसके पश्चात दोपहर 2.15 मिनट में जशपुर से भोपाल के लिए उड़ान भरेंगे।कार्यक्रम को लेकर सभी व्यापक तैयारियां जशपुर में पूर्ण की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

