जशपुर नगर (वायरलेस न्यूज़)
पर्यटन के लिए जो हिमालय मनाली हिमाचल उत्तराखण्ड जाते हैं उनके लिए विकल्प तैयार किया गया है।छत्तीसगढ़ का जशपुर इसके लिए तैयार है।आज मयाली नेचर कैम्प में कार्यक्रम आयोजित कर एडवेंचर टूरिज्म का शुभारंभ किया गया है।

इस अवसर पर संसदीय सचिव यूडी मिंज ने कहा कि विधायक बनने की साथ ही मेरी सोच थी कि हमारे जशपुर में इतनी विविधता है प्राकृतिक संसाधन है जिससे पर्यटन की संभावनाऐं साकार हो इसके लिए प्रयासरत रहा हूँ आज इसका शुभारंभ हो रहा है मुझे इस बात की खुशी है ।आज एडवेंचर टूरिज़्म को स्थापित करने का पहला कदम बढ़ा है जशपुर के मयाली नेचर कैम्प में पैरामोटर,हॉट एयर बलून,एटीवी, राइड,कायकिंग,बोनफायर की शुरुआत हो रही है जो दो महीने तक चलेगा।जिले के बगीचा,सन्ना व पंडरापाठ क्षेत्र में भी एडवेंचर व ट्रेकिंग के लिए संभवानाएं तलाशी जा रही हैं।
कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने कहा की जशपुर में पर्यटन की अत्यधिक संभावना है यहाँ की जैव विविधता सबसे अलग है यहां माईनस डिग्री टेम्परेचर भी है और 43 डिग्री भी है यहाँ उद्यानिकी एवं कृषि के क्षेत्र में बेहतर काम किया जा सकता है इसे पर्यटन से जोड़ना भी जरूरी है । विधायक यू.डी. से लगातार पर्यटन और जैवविविधता के सम्बंध में बातचीत होती रही परिणामस्वरूप आज एयर एवं वाटर एक्टिविटी का शुभारंभ हो रहा है सभी को बधाई देता हूँ , इसका आगे बढ़ावे।यह जशपुर के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव ने कहा कि विधायक यूडी मिंज ने मयाली को मनाली का रूप दे रहे हैं जशपुर की जैवविविधता ही सबको आकर्षित कर रही जो संभावनाएं को आगे बढ़ाने में सहायक बनेंगी। इस दिशा में आज काम आरम्भ हुआ है।
आज एडवेंचर टूरिज़्म के शुभारंभ के अवसर पर आज पैरामोटर में उड़ान भरकर शुभारम्भ किया। उन्होंने बताया कि उड़ान का बहुत ही बढ़िया अनुभव रहा यह बिल्कुल सुरक्षित उड़ान है और पूरे छत्तीसगढ़ में अलग पहचान बनेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

