पुष्पेन्द्र श्रीवास कोरबा जिले में महिला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। जिसके चलते उसके ही जेठ ने टंगिया से 3 बार वार कर महिला को मार दिया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के छिंदपुर गांव का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, छिंदपुर निवासी अमेरिका बाई (38) पति गिरधारी श्रीवास की मौत के बाद अपने सास ससुर के साथ गांव में रहती थी। रोज की तरह शुक्रवार सुबह वह काम कर घर के पास की जमीन पर कंडा पाथ रही थी। उसी दौरान उसका जेठ बनवारी श्रीवास (44) करीब 10 बजे मौके पर पहुंचा और जमीन को लेकर अमेरिका बाई से विवाद करने लगा।
बताया गया कि दोनों परिवार के बीच में जमीन को लेकर पुराना विवाद था। शुक्रवार को फिर से जब विवाद हुआ तो बनवारी ने पहले तो झगड़ा किया। इसके बाद घर के अंदर गया, टंगिया लाया और महिला के गले में 3 बार मारा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
घटना के बाद बनवारी फरार हो गया था। जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया, उस वक्त घटनास्थल पर कोई नहीं था। आसपास के लोगों ने जब महिला की लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। वहीं कुछ देर बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद बनवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
पति को भी खूब मारा था
परिजनों ने बताया कि आरोपी बनवारी और उसके भाई गिरधारी श्रीवास का पास की ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। बनवारी भी अमेरिका बाई के घर के बगल में ही रहता था। कुछ महीने पहले उसने अमेरिका बाई के पति गिरधारी के साथ भी खूब मारपीट की थी। जिससे उसके शरीर में काफी चोटें आईं थी। मामला हरदीबाजार चौकी में दर्ज भी हुआ था। हालांकि समझाने के बाद मामला शांत हो गया था। मगर 4 महीने पहले ही गिरधारी की किसी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

