🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

निरीक्षक मोहन राम भगत, उपनिरीक्षक भैरव प्रसाद मिश्रा के साथ 4 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त

On: December 31, 2021 5:28 PM

पुलिस कार्यालय में सेवा निवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई ससम्मान विदाई

*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । आज दिनांक 31/12/2021 को पुलिस विभाग में सेवा देते हुए अपनी अर्द्धवार्षिक की आयु 62 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत हो रहे निरीक्षक मोहन राम भगत, उपनिरीक्षक भैरव प्रसाद मिश्रा, प्रधान आरक्षक धरम सिंह राठिया, प्रधान आरक्षक सम्मे सिंह सिदार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा स्वस्थ्य एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा विभाग को दी गई सेवा के प्रति कृतज्ञता जाहिर कर उनका शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मान किया गया । पुलिस अधीक्षक श्री मीना द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से उनके पारिवारजनों की जानकारी लेकर आगे उन्हें विभाग से किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर निसंकोच संपर्क करने कहा गया । रक्षित निरीक्षक अमरजीत खुंटे बताये कि निरीक्षक मोहन राम भगत रक्षित केन्द्र, उपनिरीक्षक भैरव प्रसाद मिश्रा थाना चक्रधरनगर, प्रधान आरक्षक धरम सिंह राठिया रक्षित केन्द्र एवं प्रधान आरक्षक सम्मे सिंह सिदार थाना सरिया में कार्यरत थे । सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को उनके सभी साथी पुलिसकर्मियों द्वारा शुभकामनाएं देकर स्‍ल्पाहार बाद विदाई दी गई ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment