रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय से प्रभावित होकर भाजपा में हुए शामिल।
कुनकुरी।(वायरलेस न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मण्डल कुनकुरी के कार्यकर्ताओं के साथ भेंट मुलाकात कर सांसद श्रीमती गोमती साय के कार्यों से प्रभावित होकर शुक्रवार को उनके जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत लोधमा के पूर्व जनपद सदस्य केदार नाथ सन्यासी, खुटगांव से विनोद बड़ा एवं जीवन एक्का सांसद गोमती साय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सांसद गोमती साय ने शुक्रवार को अपने जनसंपर्क कार्यक्रम में फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंचायत झारमुंडा में ग्रामीण टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता से समापन समारोह में शामिल हुई। यंहा उन्होंने खिलाड़ियों की मांग पर खेल मैदान समतली करण की घोषणा की। विकासखंड दुलदुला के ग्राम पंचायत करडेगा, मकरीबन्धा सिमडा, विकासखंड कुनकुरी के ग्राम पंचायत लोधमा एवं विकासखंड कांसाबेल के बारांगजोर में ग्रामीणों से जनसपंर्क कर उनसे कई विषयों पर चर्चा की व उनके हालचाल भी पूछी।
इस जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चरित दास, सुनील राय, वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा देवी एवं भाजपा कार्यकर्ता गण साथ मे रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

