बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 31 दिसम्बर 2021) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल 33/11 के.व्ही. सबस्टेशन चकरभाठा के निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने इस सबस्टेशन के अंतर्गत स्थापित सभी फीडरों पर चलने वाले विद्युत लोड की जानकारी लेकर निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिये। साथ ही साथ सबस्टेशन में सुरक्षा उपकरणों जैसे डिस्चार्ज रॉड, सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, दास्तानों एवं अन्य सामानों की उपलब्धता की जांच भी की। इस दौरान अधीक्षण अभियंता श्री एस.के.दुबे, कार्यपालन अभियंता श्री अमर चौधरी उपस्थित रहे।
श्री पटेल ने अधिकारियों को प्रतिदिन अर्थिंग में पानी डालने एवं नियमित रुप से सभी जम्फरों, ए.बी.स्वीच की जांच कर सुधार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सबस्टेशन के अंतर्गत आने वाले समस्त मोहल्लों और वार्डाे के विद्यमान विद्युत उपकरणों एवं 33/11 के.व्ही.लाइनों के उचित रखरखाव, वितरण ट्रांसफार्मरों की यथास्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। विद्युत व्यवस्था के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने कहा कि वितरण ट्रांसफार्मरों एवं लाइनों के उपकरणों पर सतत निगरानी रखी जाए, विफल होने की स्थिति में इन्हें बदलने की त्वरित कार्यवाही हो। उन्होंने उपभोक्ताओं के सुविधा के लिए चकरभाठा कार्यालय में पदस्थ सभी लाइन स्टाफ के मोबाइल नंबर सूचना पटल पर चस्पा करने के निर्देश दिए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

