रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़) 1 जनवरी2022/ रायगढ़ के 90 अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को कौशल विकास पाठ्यक्रम के तहत फिल्म आधारित कोर्स करवाये जायेंगे। यह कोर्स भारत की प्रतिष्ठित संस्था फिल्म एण्ड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई)पूणे के द्वारा करवाया जाएगा। इसमें छात्रों को दो कोर्स की ऑनलाईन ट्रेनिंग दी जाएगी। पहला कोर्स ‘फिल्म एप्रिशियेसन’ तथा दूसरा ‘स्मार्ट फोन फिल्म मेकिंग’ का होगा। इस संबंध में कलेक्टर भीम सिंह व सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल ने शुक्रवार 31 दिसंबर को फिल्म एण्ड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के डायरेक्टर संदीप सहारे व कोर्स इंचार्ज प्रो.अश्वनी से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर ट्रेनिंग प्रोग्राम को अंतिम रूपरेखा दी।
कलेक्टर श्री सिंह ने दोनों कोर्सेस के बारे में एफटीआईआई के डायरेक्टर श्री सहारे से जानकारी ली। श्री सहारे ने बताया कि फिल्म एप्रिशियेसन कोर्स फिल्म मेकिंग के सभी पहलुओं के बारे में आधारित है, जिसमें एक फिल्म को तैयार करने के लिए आवश्यक सभी विधाओं डायरेक्शन, एडीटिंग, साउण्ड डिजाईन, आर्ट डायरेक्शन, कॉस्टिंग के बारे में छात्रों को टे्रनिंग दी जाएगी। इसी प्रकार आज स्मार्ट फोन से मूवी मेकिंग एवं व्लागिंग जो काफी ट्रेंड में है, इस पर आधारित कोर्स के माध्यम से छात्रों को स्मार्ट फोन से फिल्म निर्माण की ट्रेनिंग दी जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य को दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले के छात्रों के लिए इतनी प्रतिष्ठित संस्था से फिल्म मेकिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे छात्र एक नया स्किल सेट सीखेंगे, साथ ही बेहतर एक्सपोजर भी उन्हें मिलेगा। ट्रेनिंग के संबंध में जानकारी देते हुए सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल ने बताया कि जनवरी माह में ट्रेनिंग कोर्स चलाया जाएगा। दोनों कोर्स की ट्रेनिंग अवधि 5-5 दिन की रहेगी। इसके लिए रायगढ़ के किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के 50 व शासकीय महाविद्यालय पुसौर के 40 छात्रों का चयन किया गया है। ऑनलाईन माध्यम से यह कोर्स संचालित किया जाएगा। जिसके पश्चात छात्रों को ट्रेनिंग सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
मालूम हो कि फिल्म एण्ड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पूणे में स्थित फिल्म प्रशिक्षण से जुड़ी भारत की प्रतिष्ठित संस्था है। इस संस्था से अभिनय व निर्देशन के क्षेत्र से जुड़े कई नामचीन कलाकार प्रशिक्षण ले चुके है। जिनमें मुख्य रूप से नसीरूद्दीन शाह, ओम पुरी, शबाना आजमी, जया बच्चन, शत्रुघन सिन्हा, मिथुन चक्रवर्ती, डैनी डेन्जोंगपा, राजकुमार राव, संजय लीला भंसाली, राजकुमार हिरानी, डेविड धवन जैसे नाम शामिल है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

