गांव के अधेड़ व्यक्ति की लाठी डंडे से मारपीट कर किये थे हत्या
● पुरानी रंजिश पर आरोपीगण घटना को दिये थे अंजाम, तमनार थानाक्षेत्र की घटना *रायगढ़* । तमनार पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.01.2022 को ग्राम चितवाही में हुये अधेड़ व्यक्ति के हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । दिनांक 31.12.2021 को थाना तमनार में ग्राम चितवाही का रामावतार यादव (उम्र 25 वर्ष) थाना तमनार आकर थाना प्रभारी निरीक्षक एल.पी. पटेल को बताया कि दिनांक 30.12.2021 को इसके पिता अरुण यादव (45 वर्ष) और इसकी मां धनमति यादव गांव के स्कूल के पास घर की बकरी को चरा रहे थे कि सुबह 11-12 बजे गांव का बिहारी यादव और उसका बेटा लेख राम यादव दोनों एक राय होकर स्कूल के पास आये । दोनों पिता- पुत्र पुरानी रंजिश पर लाठी लात घुसे से पिता (आकाश यादव) के सिर, कंधा, पीठ एवं सीने में मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिये । घटना को इसकी मां इसे बताई । थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचानामा कार्यवाही कर शव पीएम बाद आरोपीगण के विरूद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर दोनों *आरोपी 1-बिहारी यादव पिता साधराम यादव 52 साल 2- लेख राम यादव पिता बिहारी यादव 25 साल साकिनान ग्राम चितवाही थाना तमनार* को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध साक्ष्य संकलन किया गया है । आरोपी बिहारी यादव बताया कि आकाश यादव आये दिन शराब पीकर गाली गलौच करता था । आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा की जप्ती कर आरोपियों को थाना तमनार के अप.क्र. 379/2021 धारा 302, 34 IPC में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक एल.पी. पटेल, सहायक उपनिरीक्षक रमेश बेहरा, दुर्गाचरण साहू, प्रधान आरक्षक उदय सिंह, आरक्षक कमलेश्वर सिंह राठिया, बसंत तिर्की, महिला आरक्षक संगीता राठिया की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

