बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 04 जनवरी, 2022) रेलवे सुरक्षा बल द.पू.म.रेलवे के द्वारा वर्ष 2021 में महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर के नेतृत्व में अपनी जिम्मेदारी का सफलता पूर्वक निर्वहन करते हुए आर.पी.एफ. के द्वारा वर्ष 2021 में रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध अभियान चलाकर 655 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया व रेलवे संपत्ति के 105 अवैध खरीदार कबाडियों को भी गिरफ्तार किया गया ।
इन आरोपियों के अवैध कब्जे से कुल लगभग 14 लाख रूपये मूल्य की रेलवे संपत्ति बरामद करने में सफलता मिली । इनके अलावा कोयला चोरो के खिलाफ कडी कार्रवाही करते हुए 116 मामलें डिटेक्ट कर 208 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्यवाही की गयी । इन आरोपियों के अवैध कब्जे से कुल लगभग 02 लाख रूपये की रेलवे सपप्ति बरामद करने में सफलता मिली । वर्ष 2021 रेलवे सुरक्षा बल द.पू.म.रेलवे के द्वारा पुराने भगोडे अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 137 अपराधियों को गिरफ्तारी वारंट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

