🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया बाबाधाम बाल उद्यान का लोकार्पण

On: January 2, 2021 4:07 PM

0 नगर निगम निर्माण कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये देने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) शनिवार की शाम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम कोसमनारा स्थित बाल उद्यान का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहर सरकार के जनप्रतिनिधियों से चर्चा की और निगम को निर्माण कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।
उदघाटन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोसमनारा बाबा धाम राज्य ही नही बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर आस्था का केंद्र है। यहां श्री सत्य नारायण बाबा के दर्शन के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं। इसके समीप ही गार्डन बनने से यह लोगों के लिए और आकर्षण का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को गार्डन के माध्यम से हरा भरा माहौल मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल ने नगर निगम को निर्माण कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान शहर सरकार के पार्षद और जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री ने चर्चा की, जिसमें एमआईसी सदस्य श्री कमल पटेल ने पेंसन योजना और पार्षद निधि बढ़ाने की मांग की। इसी तरह श्री पटेल ने शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के लिए सीएम श्री बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया। पार्षद संजय यादव सहित आसपास के नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपनी बातें रखी, जिस पर सीएम श्री बघेल ने मांगों पर सार्थक प्रयास करने की बात कही। इससे पूर्व कलेक्टर श्री भीम सिंह और कमिश्नर श्री आशुतोष पांडेय ने गार्डन निर्माण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबाधाम बाल उद्यान 3.5 एकड़ क्षेत्रफल पर 93 लाख की लागत से बनाई गई है। यहां बच्चों के लिए प्ले एरिया, सोलर लाइट्स एवं पंप, शौचालय, वाक वे, हरा भरा लान की सुविधा लोगों को मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में मेयर श्रीमती काटजू ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक, मेयर श्रीमती जानकी काटजू, जिला पंचायत सी ई ओ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी , पार्षद प्रतिनिधि श्री साखा यादव सहित पार्षद व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment