अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

महासमुंद : तम्बाकू उत्पाद पर अब तक की सबसे बडी कार्यवाही, 72  लाख रूपये के अवैध Gold Stiff  सिगरेट के साथ 2आरोपी पुलिस  गिरफ्त में

On: January 3, 2021 10:10 AM
Follow Us:

ओडिशा पासिंग ट्रक में सब्जी कैरेटों की आढ में कर रहे थे अवैघ परिवहन
  

(किशोर कर ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज़)
महासमुंद- महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने 72 लाख रुपए के अवैध रूप से परिवहन किया जा रहे तंबाकू उत्पाद सिगरेट को जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी उड़ीसा क्षेत्र से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से गोल्ड स्टेप सिगरेट लेकर आ रहे हैं विशेषज्ञों के खाली का रेट के बीच ट्रक में छिपा कर रखा गया था मुखबिर की सूचना पर कोमाखान पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है।
इस मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महासमुन्द प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने जिलें के सभी  थाना चौकी प्रभारियों को अवैध गांजा परिवहन, अवैध शराब तस्करी तथा मादक पदार्थो की महासमुन्द जिले के बाॅर्डर पर संघन चेकिंग की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। जिसके तहत् ओडिशा राज्य से होने वाली अवैध गांजा, अवैध शराब, अवैध धूम्रपान सामग्री आदि की परिवहन को रोकने के लिए सरहदी थाना प्रथारियों द्वारा मुखबीर लगाकर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तिओं पर नजर रखी जा रही थी कि मुखबीर से सूचना मिला कि ओड़िशा से अवैध धूम्रपान सामग्री का परिवहन होने वाला है। थाना कोमखान की टीम क्षेत्र के संभावित जगहो पर बैरिकेट लगाकर संंिदग्ध वाहन का पता तलाश कर रही थी इस बीच मुखबीर से सूचना मिली की एक ट्रक में अवैध धूम्रपान सामग्री भर पर ओड़िशा से महासमुंद के रास्ते से रायपुर ले जा रहा है। सूचना पर थाना कोमाखान पुलिस की टीम द्वारा त्वरित रूप से अलर्ट होकर संदिग्ध ट्रको पर निगाह रखी जा रही थी, तभी ओड़िशा की ओर से एक आयशर वाहन क्रमांक OD 02 AY 8394 आ रही थी। जिसें ग्राम टेमरी फारेस्ट नाका के पास रोका गया।वाहन में दो व्यक्ति चालक व परिचालक सवारे थें। जिन्होने अपना नाम चालक  आलोक प्रधान पिता गतिकृष्ण प्रधान उम्र 28 वर्ष सा. ग्राम खुर्दा थाना खुर्दा जिला खुर्दा, ओडिशा, तथा परिचालक जयदेव शिवचंदन पिता सुखलदेव शिवचंदन उम्र 19 वर्ष ग्राम खुर्दा थाना ढाडीबुरू जिला खुर्दा ओडिशा का होना बताया। दोनो व्यक्तिओं को वाहन से उतार कर तलाशी ली गई तो वाहन में खाली सब्जी कैरेट दिखा कैरेटो को हटाकर देखने पर उसके नीचे सफेद प्लास्टिक बोरियो में भरा हुआ कुछ समान दिखा जिसके बारे में पूछताछ करने पर चालक एवं परिचालक द्वारा संतोषप्रद जवाब न देकर गोल-मोल बाते करने लगे एवं उससे संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किये बोरियों को जाॅच करने पर प्रत्येंक बोरी में 02 कार्टुन एवं प्रत्येक कार्टुन में 48 पैकेट तथा 01 पैकेट 25 नग गोल्ड सिगरेट का डिब्बा होना पाया गया। प्रत्येंक डिब्बा का कीमत 50 रूपये है। जुमला 60 बोरी सिगरेट की कीमति बहत्तर लाख रूपये का होना पाया गया है। वाहन चालक द्वारा ले जा रहे सिगरेट से संबंधित किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर थाना कोमाखान में धारा 102 जौ.फौ. के तहत् जप्ती कार्यवाही की गई है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी  सुश्री लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान  उमाकान्त तिवारी, सउनि रनसाय मिरी, आर. संतोष सावंरा के द्वारा की गई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में हाथीदांत तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

आर पी एफ दुर्ग ने शंकर नगर दुर्ग के टिकट दलाल को किया गिरफ्तार

वर्ल्ड टाइगर डे पर विशेष:- सफेद बाघ का बच्चा जिसकी संतान है उस “मोहन” की कहानी (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज संपादक की कलम से)

शहरी भारत को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में केंद्र के बड़े कदम: पीएम आवास, जल सुरक्षा और सतत विकास पर फोकस*

रायपुर एस पी की सूचना पर नागपुर आरपीएफ ने समता एक्सप्रेस से दो संदिग्ध आरोपी से 50 लाख नगदी और 25 लाख का सोना जप्त किया

आशीष कुमार दास इंफोसिस के अगले सीईओ होंगे, वे 1 अप्रैल 2027 से पूर्णकालिक सीईओ और एमडी होंगे

Leave a Comment