(विशाल सिंह वायरलेस न्यूज़)अंकिरा क्षेत्र के अवैध धान एवं बिचैलियों को रोकने के लिये फरसाबहार एसडीएम शबाब खान ने अपने टीम के साथ पुरी मुश्तैश नजर आ रहे रोज सुबह 5बजे क्षेत्र में अवैध धान को रोकने के लिये सीमा वर्ती क्षेत्र एवं जंहा शंका के दायरे में आने वाले किसानों के घर भौतिक सत्यापन के लिये पंहुच रहे है जंहा गुरूवार को ओडिसा सीमा क्षेत्र के लगे गांव बखेता,मेण्डेर,कोल्हेनझरिया,भेलवा,बारो सहित दर्जनों ग्रामों में अपने टीम के साथ सघन दौरा किया वही जिस भी किसान पर शंका होने पर तुंरत आंकलन करने पंहुच रहे है वही बुधवार को ग्राम झारमुण्डा के शिवचरण यादव के घर पंहुचे जंहा टोकन के हिसाब से धान नहीं होने पर किसान से पुछताछ किये तो किसान ने बताया की 425 बोरा का टोकन है लेकिन मेरे पास मात्र 100बोरी धान होने की बात कही जिस पर मौके पर ही एसडीएम ने 100बोरी धान ब्रिकी के लिये सत्यापन किया।वही इस संबध में प्रबंधक जयप्रकाश साहू ने बताया की टीएसएस अध्यक्ष दरियार साय उपाध्यक्ष निरजंन ताम्रकार के साथ कोनपारा मंडी निरिक्षण के लिये पंहुचे थे जंहा किसान शिवचरण यादव ने टोकन कटवाने के लिये आया था जंहा आपरेटर के पास टोकन 425 बोरी का कटा लिया उसके बाद अध्यक्ष दरियार साय को बताया की मेरा टोकन 425 बोरी कट गया है और मेरे 100-150 बोरी धान होगा तब मैने कहा की जो भी धान है लेकर बेच लिजिये वही ये किसान बिचोलियो के चंगुल मंे न फसें इसके लिये मैने जो भी धान है मंडी लाकर बेचने के लिये कहा वही मौके पर ही आपरेटर को बता दिया था की शिवचरण यादव धान बेचने के लिये आयेगा जितना धान बेचेगा और जो रकबा बच जायेगा उस रकबा को समर्पण करने के लिये निर्देश कर दिया था।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

