कोरबा: पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़) । कोरबा जिले में एक ट्रेलर ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला पैदल ही रास्ते पर जा रही थी, तभी पीछे से आ रही ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे वह सिर के बल जमीन पर गिर कर घायल हो गई थी। कुछ ही मिनटों में उसकी जान चली गई। हादसा उरगा थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, नवापारा निवासी भाई टंडन कोरबा चांपा मार्ग पर पैदल ही सुबह जा रही थी। इस बीच सुबह करीब 10.30 बजे कोथारी के पास पीछे से आ रही ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे वह वहीं गिर गई। बताया गया कि महिला के सिर और शरीर से काफी खून बह गया था। जिसके कारण उसकी जान गई।
एक घंटे तक आने-जाने वाले लोग भी परेशान होते रहे।
एक घंटे तक आने-जाने वाले लोग भी परेशान होते रहे।
महिला को टक्कर मारकर ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर भाग निकला है। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जैसे ही महिला का शव देखा हंगामा करने लगे।इसके बाद उन्होंने कोरबा-चांपा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे करीब एक घंटे तक यह रास्ता बंद रहा। आने-जाने वाले लोग परेशान होते रहे। गुस्साए लोग मुाआवजे की मांग कर रह थे।
एक घंटे तक लोगों ने कोरबा-चांपा मार्ग बंद रखा।
एक घंटे तक लोगों ने कोरबा-चांपा मार्ग बंद रखा
घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज गया। पुलिस ने ग्रामीणों को भी खूब समझाया। जिसके बाद वह माने फिर शांत होकर घर लौट गए। पुलिस ने अब मामले में जांच शुरू कर दी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

