बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 08 जनवरी 2021 ) कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर द्वारा बिलासपुर में चल रहे निर्माण कार्यो का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। लगातार निरीक्षण के चलते वर्षो से लंबित प्रोजेक्ट तिफरा फ्लाई ओवर अब लगभग पूर्णता की ओर है। इसी तर्ज पर कलेक्टर अन्य निर्माण कार्यो का भी निरीक्षण कर रहे हैं। आज उन्होंने एन.एच.ए.आई. के निर्माणाधीन कार्यो का जायजा लेकर कार्य को कोविड गाईडलाईन का पालन करते हुए और पूरी सावधानी बरतते हुए गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने कहा।

कलेक्टर डाॅ. मित्तर ने आज एन.एच.ए.आई. के दो महत्वपूर्ण कार्य रायपुर से बिलासपुर रोड में निर्माणाधीन पेण्ड्रीडीह फ्लाईओवर और बिलासपुर से पथरापाली सड़क कार्य का निरीक्षण किया । एन.एच.ए.आई. के कार्यो का निरीक्षण कलेक्टर ने विगत 06 माह पूर्व भी किया था। वे लगातार इन कार्यो की मानिटरिंग स्वयं कर रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले रायपुर से बिलासपुर रोड में निर्माणाधीन पेण्ड्रीडीह फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। यह फ्लाईओवर 800 मीटर लंबा है। एन.एच.ए.आई. के मौजूद अधिकारियों ने निर्माण कार्य की जानकारी विस्तार से दी। कलेक्टर ने अधिकारियों को इस कार्य को फरवरी माह के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए।
बिलासपुर से पथरापाली सड़क कार्य का निरीक्षण- कलेक्टर ने बिलासपुर से पथरापाली सड़क, लंबाई 56 कि.मी. का भ्रमण 24 कि.मी. कोनी तक कर निर्माण कार्य का लिया जायजा। निर्माण कार्यो पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया लेकिन कुछ जगहों पर निर्माण कार्य की धीमी गति को देखते हुए तेजी लाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस सड़क के कार्य में 2 फ्लाईओवर और एक ब्रिज के 3 स्पैन के कार्यो में गति लाने कहा। सड़क निर्माण का कार्य मार्च माह के अंत पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मौके पर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यो की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एन.एच.ए.आई. के अधिकारी, बिल्हा एसडीएम श्री अमित गुप्ता, तखतपुर एसडीएम श्री महेश शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

