🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ कैडर के निलंबित आईपीएस जी पी सिंह दिल्ली से गिरफ्तार किए गए

On: January 11, 2022 2:17 PM

रायपुर (ब्रेकिंग वायरलेस न्यूज़) वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ कैडर के निलंबित आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह को मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली बेंच ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था।

जीपी सिंह को गिरफ्तार करने गई एसीबी और ईओडब्ल्यू की 4 सदस्यीय टीम के कोरोनो पॉजिटिव होने की खबर एक दिन पहले आई थी. लेकिन अचानक ही खबर आई कि जीपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गौरतलब है कि जीपी सिंह के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार ने राजद्रोह और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आपराधिक मामले दर्ज कराए हैं। इससे पहले उनके खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने जांच बिठाई थी। जांच के तहत ही जीपी सिंह के अलावा उनके करीबियों के घर पर भी छापेमारी हुई, जिसमें 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त होने का मामला सामने आया था। इन्हीं मामलों के खुलासे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया और उन्हें निलंबित कर दिया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment