बारातियों से मारपीट करने वाले ग्रेंड अम्बा होटल के संचालक ने
आखिर अपनी गलती स्वीकार कर सशर्त माफी मांगी

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) पार्किंग को लेकर 7 दिसम्बर को बिलासपुर के होटल ग्रैंड अम्बा में मारपीट की घटना सामने आई थी, जिसमे बाराती पक्ष और होटल वालो के बीच विवाद हुआ था, जिसमें होटल संचालक के लोगों ने जमकर मारपीट की गई थी, और तो और महिलाओं को भी नही छोड़ा था। लेकिन आज अचानक फंसते देख सिंधी समाज के लोगों से आनन फानन में सशर्त माफी मांग ली।
बीते दिनों शहर के प्रतिष्ठित होटल में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में आखिरकार घटना मे शामिल लोग दीपक विधानी, नवीन जसवानी, राजेश जसवानी, राहुल जसवानी ने होटल ग्रैंड अम्बा पहुचकर होटल संचालक अशोक टुटेजा व उनके बेटे सुमित टुटेजा और होटल के सभी स्टाफ से माफी मांगी और कहा हमने गुस्से में ये सब किया था। जिसके लिए हमे खेद है, आगे ऐसी गलती दोबारा नही होगी।
जिसमे बाराती पक्ष और होटल वालो के बीच विवाद हुआ था, सीसीटीवी वीडियो फुटेज में मारपीट की घटना रिकॉर्ड हो गई थी, मामले को लेकर सिख समाज और होटल एसोसिएशन के लोगों ने आईजी को ज्ञापन देकर घटना की निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की मांग की थी। इस मामले में आईजी रतन लाल डांगी ने समाज के लोगों और होटल के संचालक को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

