नगर में सर्व समाज मांगलिक भवन की स्वीकृति पर क्षत्रिय समाज का आभार
बिलासपुर /पाली (वायरलेस न्यूज़) नगर में बहुप्रतीक्षित मांगलिक भवन के निर्माण की छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृति मिल जाने पर छत्रिय महासभा ने हर्ष व्यक्त करते हुए नगर विधायक शैलेश पांडे का आभार व्यक्त किया है! ज्ञातव्य हो कि नगर में सर्व सुविधा युक्त मांगलिक भवन की लंबे अरसे से कमी महसूस की जा रही थी! इसके लिए अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट द्वारा नगर विधायक से मिलकर मांगलिक भवन की मांग रखी गई थी। समाज के लोगों में इसके लिए लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। आखिरकार शासन की साकारात्मक पहल से यह प्रतीक्षा और मांग पूरी होने पर समाज ने हर्ष एवं आभार व्यक्त किया है। यह सर्व सुविधा युक्त एवं सर्व समाज के लिए मांगलिक भवन तीन करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। क्षत्रिय समाज की ओर से सुरेश सिंह बैस ,सुनीता सिंह, मीरा सिंह सत्या सिंह ज्ञानेश्वर सिंह ,जयासिंह, माया सिंह, सुजाता सिंह ,रावेंद्र सिंह, अद्वित सिंह संजय सिंह आदि ने आभार एवं हर्ष व्यक्त किया है।
०_
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

