🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग न्यूज़ – टिटलागढ़ ट्रेन में झाराडीह-सक्ती के बीच अज्ञात तत्वों ने फेंका पत्थर, सहायक लोको पायलट घायल आहत पायलट को इलाज के लिए बिलासपुर रिफर किया आरपीएफ जांच में जुटी

On: January 14, 2022 3:23 PM

टिटलागढ़ ट्रेन में झाराडीह-सक्ती के बीच अज्ञात तत्वों ने फेंका पत्थर सहायक लोको पायलट घायल

रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) गुरुवार रात को पौने आठ बजे टिटलागढ़ झारडीह से छूटकर सक्ति स्टेशन के लिए निकली थी कि अचानक अज्ञात तत्वों ने इंजन पर पत्थर फेका जो कांच को तोड़ते
हुए सहायक लोको पायलट नाक के पास जाकर लगा और वह घायल हो गया। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 13 जनवरी गुरुवार रात को पौने आठ बजे टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन जब झाराडीह से छूटकर सक्ति स्टेशन के लिए निकली थी कि अचानक अज्ञात तत्वों ने खंबा नबंर 631/1/13 से इंजन पर पत्थर फेका जो कांच को तोड़ते
हुए सहायक लोको पायलट रंजीत कुमार के नाक के पास जाकर लगा और वह गंभीर रूप आहत हो गया । ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन में ही आहत को शक्ती रेल्वे स्टेशन लाने पर तत्काल वहाँ आहत सहायक लोको पायलट को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया जहाँ से उसे उचित इलाज के लिए बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी बिलासपुर कंट्रोल रूम और आजु बाजू के स्टेशन मास्टर को देने पर घटना की जानकारी आरपीएफ रायगढ़ थाने को मिलने पर तत्काल पोस्ट से बल सदस्य घटनास्थल पहुँचे पतासाजी की लेकिन अज्ञात लोग वहां पर नही दिखे। आरपीएफ आरोपियों की सघनता से खोजखबर में लग गई है

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment