
कोरबा (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) कोरबा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले करतला वन परिक्षेत्र के बेहरचुंवा ग्राम मेंं जंगल जमीन अतिक्रमणकारियों के चंगुल में है। डीएफओ को बार-बार अवगत कराने पर भी न तो कार्यवाही हो रही है और न ही जिनके भरोसे जंगल की सुरक्षा और देख-रेख है उनके द्वारा भी अपने कर्तव्य का सही निर्वहन नहीं किया जा रहा। इसका खामियाजा जंगल की जमीन पर बेजा-कब्जा है।
ग्राम बेहरचुवां के ग्रामवासियों ने कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के नाम पत्र प्रेषित करते हुए बेहरचुवां के वन रक्षक एलजी पटेल को बेहरचुवां बीट से हटाने की मांग की है। ग्रामवासियों का कहना है कि वन रक्षक पटेल बेहरचुवां मुख्यालय में नहीं रहता है और कभी-कभी एकाध दिन आता है। गांव के हित में कोई भी काम नहीं किया जाता है। अपने फायदे को लेकर काम करता है। बेहरचुंवा की वन भूमि को बिंझकोट द्वारा करीबन 20 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है जिसमें बांस का पौधा लगा हुआ था और ग्राम पंचायत खुटाकुड़ा में जंगल सफाई किया जा रहा है। इनके खिलाफ कार्यवाही के लिए ग्रामवासियों द्वारा वन रक्षक एलजी पटेल को कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने सांसद से वन रक्षक एलजी पटेल को हटाकर इनकी जगह कोई अन्य वन रक्षक नियुक्त करने की मांग की है।
0 सरकार की छवि खराब कर रहीं डीएफओ : सन्तोष मिश्रा
सांसद प्रतिनिधि और ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोरबा एवं करतला के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कहा है कि बार-बार वन मंडलाधिकारी को अवगत कराया गया है किन्तु आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इससे सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। मामले में सांसद सहित शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी को पत्र प्रेषित कर वन रक्षक एलजी पटेल को ग्रामीणों की मांग पर तत्काल निलंबित करने की अनुशंसा की है। सांसद प्रतिनिधि ने वन रक्षक एलजी पटेल के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर कार्यवाही करने व वन मंडलाधिकारी कोरबा को निर्देशित करने की मांग की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया

