🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग – पॉवर कंपनी में 18 जनवरी से होने वाली परिचारक की शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित

On: January 15, 2022 3:23 PM
  • तीन हजार पदों में होनी है भर्ती
  • बाद में घोषित की जाएगी नई तिथि

रायपुर, (वायरलेस न्यूज़15 जनवरी 2022)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अन्तर्गत परिचारक (लाईन) के तीन हजार पदों पर होने वाली भर्ती के लिये 18 जनवरी से प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनोज खरे ने बताया कि तीन हजार पदों पर भर्ती के लिए अम्बिकापुर एवं जगदलपुर क्षेत्र में 28 जनवरी से एवं शेष क्षेत्रों रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग व राजनांदगांव में 18 जनवरी से दस्तावेजों का सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाना थी। परन्तु कोविड-19 के संक्रमण के तीव्र प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए उक्त आयोजित परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। इन पदों के लिये एक लाख से अधिक आवेदन आए थे, जिनमें से नौ हजार उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिये बुलाया गया था।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment