स्वयं वैक्सिन का बुस्टर डोज लगा कर बच्चों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया ज़िला शिक्षा अधिकारी ने
जशपुर (वायरलेस न्यूज़)
कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने कोविड वैक्सिनेश न बच्चों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कराने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर को निर्देशित किया है.
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य शासकीय / अशासकीय हाई एवं हायरसेकण्डरी विद्यालय को बच्चों का टीकाकरण प्राथमिकता में करने का निर्देश दिया है ।
इसी कड़ी में आज ज़िला शिक्षा अधिकारी ने कोविड वैक्सिनेशन का बूस्टर डोज लगवाकर सभी को प्रेरणा दी कि समय पर वैक्सिनेशन कराए । इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरते ।
उन्होंने विद्यालयीन स्टाफ एवं बच्चों से अपील की है कि जो भी बच्चे किन्ही कारणो से टीकाकरण नहीं करा पाए है वे अविलम्ब टीकाकरण कराए एवं कोविड नियमों ( सोशल डिस्टेंसिंग मास्क , सेनेटाइजर ) का पालन करे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच

