(वायरलेस न्यूज़)उत्तर प्रदेश के हमीरपुर ज़िले में चुनाव से पहले पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रक से ले जाया जा रहे 8 कुंतल गांजे को पकड़ा है. इसके साथ 2 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है, जबकि चार आरोपी फरार हो गए हैं. जानकारी के अनुसार इस गांजे की कीमत बाजार में 80 लाख रुपये बताई जा रही है. फिलहाल इतनी भारी तादात में गांजा मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है. बता दें कि मामला हमीरपुर जिले के बिवांर थाना कस्बे का है, जहां पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर एक छत्तीसगढ़ के ट्रक को रोका, जिसमें लोहे का स्कैप लदा था. ट्रक तालाशी लेने पर स्कैप के पीछे 40 बोरियो में 8 कुन्तल गांजा छिपा कर रखा गया था. फिलहाल पुलिस ने ट्रक में मौजूद दानिश खान और रईस खान को हिरासत में लिया और चार अभियुक्त मौका देख कर फरार हो गए. इतनी तादात में अवैध नशीला गांजा मिलने से पुलिस खुद सकते में आ गयी है.
मामले का खुलासा करते हुए एसपी ने इस गैंग को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रूपये का ईनाम दिया है, साथ ही साथ यह भी बताया है कि इस गैंग के लोग पूरे प्रदेश के कई जिलों में इस अवैध काम को कर रहे हैं. यह प्रदेश स्तर के गांजा सप्लायर हैं जो 8 ट्रकों के माध्यम से उड़ीसा से गांजा की सप्लाई कर यूपी लाते हैं. यह पकड़ा गया गांजा महोबा पहुंचना था, जिसके बाद पूरे प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों में सप्लाई होना था, लेकिन उससे पहले ही यह पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

