बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) 21 जनवरी 2022 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल सकरी वितरण केन्द्र एवं 33/11 केव्ही उपकेन्द्र के औचक निरीक्षण में पहुंचे। उन्होने 33 केव्ही व 11 केव्ही के उपकेन्द्र की साफ-सफाई एव पॉवर प्रोटेक्शन सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके अलावा सभी वितरण ट्रांसफार्मरों में ब्रीथर लगाने तथा सुरक्षा उपकरणों जैसे डिस्चार्ज रॉड, सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, दास्तानों एवं अन्य सामानों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की।
श्री पटेल ने सकरी वितरण केन्द्र के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं के बकाया राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को बकायादार उपभोक्ताओं से वसूली अभियान और तेज करने के लिए कहा। साथ ही भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काटने के निर्देश भी दिये। उपकेन्द्र में स्थापित उपकरणों की अर्थिंग सुनिश्चित करने, उचित क्षमता के फ्यूज एवं डीओ यूनिट लगाने के निर्देश भी दिये। इस दौरान अधीक्षण अभियंता श्री एस.के.दुबे कार्यपालन अभियंता श्री अमर चौधरी एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

